वायरल न्यूज़

Bride Groom Video: अचानक कूद पर पड़ी दुल्हन, फिर दिखाया ऐसा डांस दूल्हा भी डर गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 7, 2024, 10:20 AM IST

Bride Groom Video: खुद की शादी में डांस करते हुए दुल्हन का जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो अभी तक हजारों व्यूज और लाइक बटोर चुका है।

Image

खुद की शादी में डांस करने लगी दुल्हन। (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • अचानक उठ खड़ी हुई दुल्हन
  • दिखाया ऐसा डांस दूल्हा तक डरा
  • फिर हंसी भी ना रुकेगी।

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें जीजा-साली के बीच हंसी मजाक के पल सबसे ज्यादा जाते हैं। मगर विवाह से जुड़ा अभी एक ऐसा नजारा हर तरफ छाया हुआ है, जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है, जिसमें दोनों बड़ी शांति से स्टेज पर रखी मैरिज चेयर पर बैठे हैं। मगर तभी दुल्हन को ऐसा कुछ हुआ कि तुरंत स्टेज पर कूद पड़ी। फिर उसने ऐसा डांस दिखाया कि बेचारा दूल्हा भी डर गया।

खुद की शादी में दुल्हन का डांस

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा-दूल्हन स्टेज पर बैठे हैं। बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है और दुल्हन को का भी डांस करने का मन करने लगा। मगर खुद की शादी होने की वजह से दुल्हन किसी तरह कंट्रोल करती है। मगर म्यूजिक की आवाज कानों तक लगातार आने पर दुल्हन एकाएक उठ खड़ी हुई है और डांस करने लगी। दुल्हन को अचानक को डांस करता हुआ देखकर बेचारा दूल्हा भी डर गया। इधर दुल्हन ने भी उसे तुरंत खड़ा किया और अपने साथ डांस करने के लिए कहने लगी। इधर बेचारा दूल्हा भी डांस करने की कोशिश में जुट जाता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि खुद की शादी में डांस करते हुए दुल्हन का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। इसे इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल ने भी शेयर किया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article