वायरल न्यूज़

खुद की शादी में दुल्हन ने किया ऐसा धांसू डांस, देखकर बाराती भी चुपचाप खड़े रहे, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 28, 2025, 12:24 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे बाराती डांस कर रहे हैं कि तभी दुल्हन की धमाकेादर एंट्री हुई। अपनी एंट्री के साथ ही दुल्हन ने इतना जबरदस्त डांस किया कि लोग देखते रह गए।

Image

खुद के विवाह में दुल्हन ने किया ऐसा जबरदस्त डांस देखते ही रह गए लोग। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो खूब शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो इतने अनोखे होते हैं जो आते ही छा जाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो हर तरफ छा गया है। वीडियो विवाह से जुड़ा ही है मगर इसमें ऐसा कुछ हुआ कि डांस कर रहे बाराती भी चुपचाप एक जगह खड़े हो गए। वायरल वीडियो अभी तक बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

दुल्हन ने किया गजब का डांस

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे मैरिज हॉल में मेहमान आना शुरू हो चुके हैं। थोड़ी ही देर में बारात की एंट्री होती है। हॉल में एंट्री के साथ ही बाराती म्यूजिक पर खूब मजे से डांस करते हुए नजर आते हैं। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ जिसके बारे में किसी भी बाराती ने शायदी ही सोचा होगा। दरअसल इसी बीच दुल्हन की एंट्री हुई। मैरिज हॉल में एंट्री के साथ ही दुल्हन डांस करने लगी।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

इसमें आगे देखेंगे कि म्यूजिक पर दुल्हन ऐसा जबरदस्त और धांसू डांस करती है कि सारे बाराती चुपचाप एक जगह खड़े हो गए। अब फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। मालूम हो की वीडियो एक्स पर Saajan real valmiki नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article