वायरल न्यूज़

Viral Video: दुल्हन ने लगाया जोरदार ठुमका, धमाकेदार डांस से लूटी महफिल, देखते रह गए लोग

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 13, 2023, 09:40 AM IST

सोशल मीडिया पर शादियों के कई डांस वीडियोज काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन के डांस वीडियोज से लेकर बारातियों के शानदार डांस वीडियोज तक सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन के लिए शादी बेहद खास होती है। इसे यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। आउटफिट से लेकर बेहतरीन डांस के जरिए दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाना चाहती हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर दुल्हन का एक डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख आपका दिन बन जाएगा।

Image

दुल्हन ने धमाकेदार डांस से लूटी महफिल (Source:Instagram)

Dulhan Viral Dance:सोशल मीडिया पर शादियों के कई डांस वीडियोज काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन के डांस वीडियोज से लेकर बारातियों के शानदार डांस वीडियोज तक सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन के लिए शादी बेहद खास होती है। इसे यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। आउटफिट से लेकर बेहतरीन डांस के जरिए दुल्हन अपनी शादी को यादगार बनाना चाहती हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर दुल्हन का एक डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख आपका दिन बन जाएगा।

सामने आए वीडियो में देखने को मिल रहा है कि दुल्हन स्टेज पर एंट्री लेने से पहले ही डांस करने लगती हैं। इस वीडियो में दुल्हन बेहतरीन डांस करती दिख रही हैं। दुल्हन ने ‘मेरे सैयां सुपरस्टार’ गाने पर डांस करके पूरी महफिल लूट ली। दुल्हन के डांस और एक्सप्रेशन्स को देख रिश्तेदारों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। वहीं दुल्हन की बहनों ने भी डांस में उनका खूब साथ दिया है। अब दुल्हन का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

दुल्हन के इस धमाकेदार डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nehasharma_hairstylist नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वायरल वीडियो पर अब तक 89 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो को अब तक 30 लाख लोगों ने देखा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article