वायरल न्यूज़

अजब: गर्लफ्रेंड को मारने के लिए काटी 40 साल की जेल, बाहर आने पर सरकार ने दिया 149 करोड़ मुआवजा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 27, 2023, 11:10 PM IST

Ajab Gajab News: अमेरिका के एक शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड का कत्ल करने के जुर्म में 40 साल की जेल की सजा काटनी पड़ी। हालांकि, जब मामले की दोबारा जांच हुई और डीएनए टेस्ट हुआ तो कोले बेगुनाह साबित हुए।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Ajab Gajab News: आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।कैलिफोर्निया के रहने वाले एक शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड का कत्ल करने के जुर्म में 40 साल की जेल की सजा काटनी पड़ी। हालांकि बाद में यह सामने आया कि शख्स बेकसूर था। इसके बाद शख्स को बदले में जो मिला, उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। शख्स को मुआवजे के तौर पर 149 करोड़ रुपये मिला।

अमेरिका के क्रेग कोले सिमी वैली में रहते थे। उन पर अपनी 24 साल की गर्लफ्रेंड और उसके चार साल के बेटे की हत्या का गलत आरोप लगा और कोले को 40 साल तक जेल की सजा काटनी पड़ी। कोले को साल 1978 में अपनी गर्लफ्रेंड और उसके बेटे को मारने के लिए कोर्ट ने दोषी ठहराया। इसके बाद जेल में डाल दिया गया। हालांकि, जब मामले की दोबारा जांच हुई और डीएनए टेस्ट हुआ तो कोले बेगुनाह साबित हुए। साल 2017 में कोले को जेल से रिहा किया गया।

40 साल तक जेल में रहे क्रेग कोले

इसके बाद उन्हें सरकार से मुआवजे के तौर पर 21 मिलियन डॉलर की धनराशि मिली। यह धनराशि लगभग 149 करोड़ रुपये होते हैं। यह मुआवजा क्रेग को सालों से चल रहे खर्चीले और बेवजह के कानूनी पचड़े में पड़ने के बाद क्षतिपूर्ति के रूप में दिया गया। इस बाबत सरकार की तरफ से सिटी मैनेजर ने एक बयान जारी किया। सिटी मैनेजर ने कहा क्रेग ने 40 सालों में जो झेला है, उसकी भरपाई के लिए कोई भी कीमत नहीं चुकाई जा सकती।

सिटी मैनेजर ने कहा कि यह छोटी सी कोशिश है कि अपनी आगे की जिंदगी कोले थोड़ी अच्छी कर सकें। क्रेग को 4.9 मिलियन डॉलर निगम की तरफ से दिए गए। वहीं बाकी का पैसा इंश्योरेंस और अन्य स्रोतों से मुहैया कराया गया। इस पूरी घटना में सबसे दुखद बात यह रही कि क्रेग ने अपनी लड़ाई में अपने मां-बाप को खो दिए। क्रेग के मां-बाप को अपने बेटे को कानूनी मदद उपलब्ध कराने लिए अपना घर तक गिरवी रखना पड़ गया और दर-दर की ठोकर खाते हुए क्रेग के मां-बाप की मौत हो गई।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article