वायरल न्यूज़

Dance Video: दुल्हन ने फ्लोर पर लगाया ताबड़तोड़ ठुमका, भारी लहंगे में किया जबरदस्त डांस

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 28, 2023, 08:51 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक दुल्हन का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन दुल्हे के साथ इतना झन्नाटेदार ठुमका लगाती नजर आ रही हैं, जिसे देखने के बाद आपकी उससे नजर ही नहीं हटेगी। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि भाई साहब इसे कहते 36 के 36 गुण मिलना।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन ने किया जबरदस्त डांस
  • डांस से फ्लोर पर लगा दी आग
  • जमकर वायरल हो रहा ये डांस वीडियो

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर दुल्हन के कई डांस वीडियो (Viral Video) आपने देखे होंगे लेकिन इसे देखने के बाद यकीनन आप उसके डांस मूव्स के दीवाने हो जाएंगे। यकीनन आपने इतना जबरदस्त डांस कभी नहीं देखा होगा। इस दौरान दुल्हन ने अपने दूल्हे के साथ जबरदस्त ठुमका लगाया है, जो काफी लाजवाब है। यूजर्स भी इस पर काफी चुटकी ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दुल्हन ने 'तुझे देख के दिल' गाने पर डांस किया है, जो काफी झन्नाटेदार लग रहा है। यूजर्स का कहना है कि लड़की जितनी सुंदर है, उतना ही प्यारा उसने ठुमका लगाया है। वैसे एक बात तो है कि इतने भारी लहंगे में इतना जबरदस्त डांस करना कमाल है। ऐसे में यूजर्स को भी उसका डांस काफी पसंद आ रहा है।

दुल्हन ने अपने डांस से लगाई फ्लोर पर आग

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि दुल्हन हो तो ऐसी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इतना खतरनाक डांस, वो भी दुल्हन, पहली बार देखा। इस वीडियो पर अब तक 90 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'the__r__photography' नाम के अकाउंट से शेयर किया है। तो ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article