वायरल न्यूज़

Dulhan Ka Video: दुल्हन ने डंडे से की दूल्हे की जमकर 'सुताई', वीडियो देख कहेंगे- 'मौज करा दी'

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 13, 2023, 12:46 PM IST

Bride Groom Video: दूल्हा-दुल्हन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हंसे भी बिना नहीं रह पाएंगे। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

दुल्हन ने दूल्हे को जमकर कूटा, (Photo Credit- Instagram )

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
  • शादी के दिन दुल्हन ने दूल्हे को पीटा
  • नजारा देखकर लोग लगा रहे हैं ठहाके

Dulha Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Video) के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Bride Groom Viral Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। दूल्हा-दुल्हन के वीडियो (Funny Video) को यूजर्स काफी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं इन वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। दूल्हा-दुल्हन का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें दुल्हन डंडे से दूल्हे की पिटाई कर रही है। इस नजारे को देखकर लोग ठहाके भी लगा रहे हैं और मजे भी ले रहे हैं।

आज तक आपने दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Trending Video) के कई मजेदार वीडियो देखे होंगे। कुछ को देखकर हंसी भी आई होगी, जबकि कुछ को देखकर हैरानी भी हुई होगी। वहीं, कुछ वीडियो पर यकीन तक करना मुश्किल हो गया होगा। लेकिन, इस वीडियो का लेवल तो काफी अलग ही है। बताया जा रहा है कि ये मामला चीन का है, जहां शादी के दिन मजे के लिए दुल्हन दूल्हे की डंडों से पिटाई कर रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं बिस्तर पर दूल्हा लेटा हुआ है, वहीं पास में दुल्हन बैठी हुई है। अचानक दुल्हन ने डंडे से दूल्हे को पीटना शुरू कर दिया। दुल्हन मजे लेते हुए दूल्हे की पिटाई कर रही है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तो आप भी पहले देखें ये मजेदार वीडियो...

मजेदार है वीडियो

वीडियो देखकर यकीनन आपकी हंसी छूट रही होगी। हो सकता है इस तरह का नजारा पहली बार देख रहे हों। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'aylogyworld' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 53 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि दुल्हन की तो मौज हो गई। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि बेचारा दूल्हा शादी करके पछता रहा होगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article