वायरल न्यूज़

Shocking Video: फैंसी कमल के फूल के अंदर जयमाला डाल रहे थे दूल्हा-दुल्हन तभी लग गई आग, जलते-जलते बचे!

Viral Video: वीडियो में देख सकते हैं कि कमल का फूल कागज और लकड़ी का बना होता है। जैसे ही दूल्हा-दुल्हन इसके अंदर पहुंचते हैं यह बंद हो जाता है। इसके बाद जाने कैसे कमल के फूल में आग लग जाती है।

Image

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: इन दिनों शादियों में जमकर पैसा खर्च होता है। ज्यादातर पैसे जयमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन की एंट्री को यादगार बनाने के लिए खर्च किया जाता है। दरअसल, अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन तरह-तरह की चीजें करते हैं। इस वीडियो में ऐसा ही कुछ देखा जा सकता है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन एक बड़े से फैंसी कमल के फूल के अंदर जयमाला की रस्म निभा रहे थे। हो सकता है कि इसी कमल के फूल के भीतर दोनों ने एंट्री ली हो।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कमल का फूल कागज और लकड़ी का बना होता है। जैसे ही दूल्हा-दुल्हन इसके अंदर पहुंचते हैं यह बंद हो जाता है। इसके बाद जाने कैसे कमल के फूल में आग लग जाती है। जैसे ही आग लगती है, वहां हड़कंप मच जाता है। गनीमत यह होती है कि वहां काफी लोग मौजूद होते हैं और और दौड़कर दूल्हा-दुल्हन को इस जलती आग से बचाते हैं। वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। देखें वीडियो-

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि ऐसा करने की जरूरत ही क्या थी। आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन की एंट्री को यादगार बनाने के लिए बनाया गया कमल का फूल खिल नहीं पाता है, इससे पहले ही फूल में आग लग जाती है। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन की जान आफत में आ जाती है। हालांकि, वहां मौजूद लोग मौके पर पहुंचकर कमल के फूल के भीतर से दूल्हा-दुल्हन को सुरक्षित बाहर निकाल लेते हैं। इस वीडियो को Ravi Arya ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का और कहां का है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article