Optical Illusion Picture: सोशल मीडिया में ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरों की भरमार है। यानी ऐसी तस्वीरें जिनमें कोई खास चीज नजर के ठीक सामने होती है, मगर बहुत कोशिश के बाद भी उसे नहीं खोज पाते हैं। अच्छी बात है कि ऐसी तस्वीरों को हल करने से दिमाग और नजरों की अच्छी कसरत भी हो जाती है। ऐसी तस्वीरें दिमाग का टेस्ट लेने में भी बहुत कारगर होती है। अगर आप भी अपनी आंखों और दिमाग का टेस्ट लेना चाहते हैं तो एक परफेक्ट तस्वीर हर तरफ छाई है। तस्वीर देखने में जितनी सामान्य है, उसमें उतना ही गहरा रहस्य छिपा है।
तस्वीर में छिपा है तोता, खोज पाए तो कहलाएंगे धुरंधर। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
तस्वीर में छिपा है तोता
अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाई ये तस्वीर दरअसल किसी कमरे के कोने की है। इसमें मेज रखी है। मेज पर चाय की केतली रखी है और किताबें भी नजर आती हैं। तस्वीर में फूलदान भी नजर आता है। हैरान हो जाएंगे कि इसी तस्वीर में तोता भी छिपा है। मगर मजाल है कोई उसे खोजकर दिखा दे। अगर खुद को धुरंधर समझते हैं तो ये तस्वीर आपके लिए ही है। आपको तस्वीर में उसी तोते को खोज निकालना है।तीस सेकंड का समय मिलेगा
तस्वीर में तोते को खोजने से पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तोता खोजने के लिए सिर्फ 30 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में तोता खोजने में कामयाब हो गए, यकीन मानिए आपसे बड़ा धुरंधर कोई नहीं है। हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तोता नहीं खोज पाए हैं तो परेशान बिल्कुल ना हों। हम आपको इसका हल भी बताएंगे। दरअसल कमरे के कोने में रखी चीजों से ऐसी आकृति बनती है जो बिल्कुल तोते की तरह नजर आती है।यहां देखिए कहां है तोता
देखिए तस्वीर में आखिर कहां छिपा है तोता।
देख लिया ना लाल घेरे में दिख रही छवि, बिल्कुल तोते की तरह नजर आती है। अगर आपने भी इसी तोते को खोज निकालना है तो सचमुच आपका दिमाग बहुत तेज चलता है। ऐसा दिमाग जो रहस्यों को सुलझाने में माहिर है।
