Brain Test Puzzle: सोशल मीडिया की अगब-गजब दुनिया में वैसे तो मजेदार वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। मगर इन सबके बीच दिमाग और आंखों को परखने वाली तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। ऐसी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर का धोखा कहा जाता है। इनमें कुछ खास ऑब्जेक्ट छिपा होता है, जिसे खोजने का चैलेंज दिया जाता है। मगर कई बार लाख कोशिश के बाद भी उसे नहीं खोज पाते हैं।
दिमाग का टेस्ट लेने वाली ये तस्वीर कंफ्यूज कर देगी। (Photo/Twitter)
दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
आज हम एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है। वायरल तस्वीर में गणित के एक जैसे नंबरों से जुड़ी हुई है। तस्वीर में हर तरफ 89 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। इसमें ऊपर से नीचे सिर्फ यहीं नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं कि 89 की भीड़ में एक जगह पर 98 नंबर भी छिपा हुआ है। आज आपको उसी नंबर को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है।
11 सेकंड का चैलेंज
अगर आपने उस खास नंबर को खोज निकाला तो सुपर जीनियस मान लिया जाएगा। हालांकि आप चैलेंज को पूरा करें पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको नंबर को खोजने के लिए सिर्फ 11 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने जवाब तलाश कर लिया तो आज के जीनियस आप ही मानें जाएंगे। हालांकि जवाब तलाश नहीं कर पाए हैं तो कोई बातन हीं है। इसका जवाब भी यहीं मिलेगा।
यहां देखिए जवाब
देख लिया ना तस्वीर में वो खास नंबर ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। हालांकि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है।
