Brain Test: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में चौंकाने वाले चीजों की भरमार है। मगर इनके बीच ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें भी खूब शूयर की जाती हैं। ऐसी तस्वीरें जिनमें कुछ खास रहस्य या ऑब्जेक्ट छिपे होते हैं, मगर उन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है। हालांकि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। आज हम एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर को हल करना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।
दिमाग और आंखों का टेस्ट
वायरल तस्वीर को सिर्फ फुर्तीले दिमाग वाले ही जल्द हल कर सकते हैं। वरना आलसी लोगों के लिए इसे हल करने में पूरा दिन भी कम पड़ जाएगा। तस्वीर में आपको हर जगह गणित 28 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। मगर इसी 28 की भीड़ में एक जगह पर 23 भी कहीं छिपकर बैठा है। 23 नंबर ऐसी जगह छिपकर बैठा है कि मजाल है कोई आसानी से उसे ढूंढकर दिखा दे। अगर आपमें दम है तो एक कोशिश जरूर कीजिए। बताइए कि आखिर वो खास नंबर कहां छिपा हुआ है।
अगर आपने जवाब तलाश कर लिया तो बहुत बड़ी बात होगी। मगर अभी तक भी नहीं ढूंढ पाए हैं तो कोई बात नहीं है। बड़ी तादाद में लोग छिपे हुए नंबर को नहीं ढूंढ पाए हैं। अगर आपने भी हार मान ली है तो सवाल का जबाव भी यहीं मिलेगा।
देखिए जवाब

Brain Test Puzzle
देख लिया ना 28 की भीड़ में 23 ऐसी जगह छिपकर बैठा था, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। मगर ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो गई होगी।
