वायरल न्यूज़

Brain Test Puzzle: 19 की भीड़ में कहां है 91, कोई सिकंदर ही ढूंढ पाएगा आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 24, 2025, 08:51 AM IST

Brain Test Puzzle: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग को धोखा देने वाली इस तस्वीर को हल करना आज बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है। अगर नजरों के सिकंदर हैं तो जरूर कोशिश कीजिए।

Image

दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं होगा। (TNN)

Brain Test Puzzle: सोशल मीडिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां पिछले कुछ समय से दिमाग और आंखों को चैलेंज करने वाली तस्वीरें भी खूब शेयर हुई हैं। इन तस्वीरों में ऐसे रहस्य या नंबर छिपे होते हैं जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। यकीन नहीं करेंगे आज हम एक ऐसे ही जबरदस्त इल्यूजन के साथ हाजिर हुए हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाला ये चैलेंज नंबर गेम से जुड़ा है जिसे तय समय के भीतर हल करने का चैलेंज दिया गया है।

19 की भीड़ में कहां छिपा है 91 नंबर

इसमें आपको हर तरफ गणित का 19 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। मगर जानते हैं 19 नंबर की इस भीड़ में एक जगह पर 91 नंबर भी कहीं छिपा हुआ है। मगर मजाल है कोई उस खास नंबर को ढूंढकर दिखा सके। अगर आप खुद को मुकद्दर का सिकंदर मानते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। हालांकि इससे पहले चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ 10 सेकंड का समय मिलेगा।

अगर आपने दस सेकंड के भीतर सवाव का जवाब ढूंढ लिया तो आपको चैंपियनों का सरदार मान लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं ढूंढ पाएंगे तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलेगा। बताएंगे आखिर 19 की भीड़ में 91 नंबर कहां छिपा हुआ है।

यहां गोल घेरे में देखिए जवाब

Here is Result

सवाल का जवाब नजर के सामने ही था, मगर उसे ढूंढना आसान नहीं था।

देख लिया ना 19 की भीड़ में 91 नंबर ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article