Brain Test Photo: दिमाग और नजरों का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया की दुनिया में मौजूद हैं। इनमें कुछ तस्वीरों में रहस्य ऐसी जगह छिपे होते हैं जिन्हें खोजना बहुत मुश्किल होता है। मगर कई बार ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जिनमें रहस्य नजर के ठीक सामने ही होता है। मगर उसे भी हम आसानी नहीं खोज पाते हैं। अभी ठीक वैसी है एक तस्वीर वायरल है। वायरल तस्वीर सब्जियों की दुकान से जुड़ी है। इसमें करीब हर तरह की सब्जी नजर आती है।
नजर के ठीक सामने ही है गाजर। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
सब्जी-फलों की दुकान में है गाजर
तस्वीर में देखेंगे कि दुकान में आलू, टमाटर, गोभी, शिमला मिर्च और फल भी रखे हैं। मगर इन्हीं सब्जियों और फलों के बीच कहीं पर गाजर भी है। हैरानी होगी कि गाजर नजर के ठीक सामने ही है, मगर मजाल है कि कोई इन्हें खोजकर दिखा दे। अगर आप खुद को बहुत तेज दिमाग वाला और नजरों का सौदागर समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। आपको सब्जी और फलों की दुकान में रखी गाजर को खोजने के लिए पूरे 30 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने गाजर को खोज लिया तो आपको चैंपियन माना जाएगा। अगर नहीं खोज पाए तो जवाब भी यहीं मिलेगा।
यहां देखिए कहां है गाजर
यहां देखिए जवाब।
देख लिया ना दुकान में गाजर नजर के ठीक सामने ही है। मगर उसने खोजने में किसी को भी खासी मुश्किल जरूर आई होगी। हालांकि इससे दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत भी हो जाती है। आपकी नजरों और दिमाग को परखने के लिए फिर हाजिर होंगे, ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ।
