वायरल न्यूज़

Brain Test: खूबसूरत तस्वीर में ही छिपा है फॉटोग्राफर, ढूंढ लिया तो मान लेंगे चैंपियन

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 7, 2024, 09:26 AM IST

Brain Test: दिमाग और नजरों का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर वायरल है। तस्वीर खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र की है, मगर इसमें एक फोटोग्राफर भी छिपा है।

Image

तस्वीर में छिपा है फोटोग्राफर। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में छिपा है एक फोटोग्राफर
  • मगर मजाल है कोई खोज ले
  • जवाब भी यहीं मिलेगा

Brain Test: सोशल मीडिया में रहस्य से भरी तस्वीरों की भरमार है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर रोज ऐसी ढेरों तस्वीरें शेयर की जाती हैं। बहुत सारी तस्वीरों में छिपे रहस्यों को आसानी से हल कर लिया जाता है। मगर कई बार दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है, मगर उसमें छिपे रहस्य को नहीं खोज पाते हैं। मगर अच्छी बात है कि ऐसी तस्वीरों हल करने से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर हर तरफ छाई हुई है।

तस्वीर में छिपा है फोटोग्राफर

तस्वीर दरअसल खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र की है। इसमें पहाड़ों से बहती हुई नदी नजर आती है। ऊंचे-ऊंचे पेड़ नजर आते हैं। देखने में बहुत खूबसूरत लग रही इसी तस्वीर में एक रहस्य भी छिपा है। चौंक जाएंगे कि इसी तस्वीर में फोटोग्राफर भी है, मगर मजाल है कि कोई उसे खोजकर दिखा दे। अगर आप भी अपनी आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो तस्वीर आपके लिए ही है। आपको 10 सेकंड के भीतर उस फोटोग्राफर को खोजकर दिखाना है।

हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक उस फोटोग्राफर को नहीं खोज पाए हैं तो परेशानी की कोई बात नहीं है। यहां आपको इसका जवाब भी मिलेगा। बताएंगे कि तस्वीर में आखिर वो फोटोग्राफर कहां छिपा है।

यहां देखिए रिजल्ट

Brain Test

Brain Test

तस्वीर में फोटोग्राफर ऐसी जगह छिपा था, जहां से उसे देखना सचमुच बहुत मुश्किल था। मगर नजरों के चैंपियनों ने जरूर उसे खोज लिया होगा। रहस्य से जुड़ी ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article