वायरल न्यूज़

BRAIN TEST: इंसानों के बीच फोटो खिंचवाने पहुंच गया पांडा, दम है तो 10 सेकंड में खोजकर दिखाइए

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 19, 2023, 07:08 AM IST

BRAIN TEST: नजर और दिमाग के टेस्ट से जुड़ी एक जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर में इंसानों के बीच एक पांडा छिपा है, जिसे खोजना आसान नहीं होगा।

Image

तस्वीर में इंसानों के बीच छिपा है एक पांडा। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • इंसानों के बीच छिपा है पांडा
  • दम है तो 10 सेकंड में खोजकर दिखाओ
  • हार गए तो जवाब भी यहीं मिलेगा

BRAIN TEST: सोशल मीडिया में रहस्य से जुड़ी तस्वीरों की भरमार है। यानी ऐसी तस्वीरें जिनमें कुछ खास रहस्य छिपे होते हैं, मगर उन्हें हल करना अच्छे-अच्छों के बस की बात नहीं होती है। हालांकि ऐसी तस्वीर को हल करने से दिमाग और आंखों की भी अच्छी कसरत होती है। अगर आप भी अपने दिमाग और आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो रहस्य से जुड़ी एक जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। तस्वीर बहुत सारे लोगों से जुड़ी है, जो किसी फोटो सेशन में शामिल नजर आते हैं। इसमें देखेंगे कि दर्जनों लोग एक-दूसरे के करीब खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे हैं।

खोजने के लिए मिलेंगे दस सेकंड

मगर हैरान हो जाएंगे कि इस तस्वीर में कुछ खास छिपा है। दरअसल तस्वीर में एक पांडा भी छिपा है, जो इंसानों के साथ फोटो खिंचवाने पहुंच गया। मगर मजाल है कोई देख ले कि आखिर वो पांडा कहां छिपा है। अगर आप भी अपनी आंखों और नजर को परखना चाहते हैं तो ये तस्वीर बिल्कुल सटीक है।

आपको बताना है कि आखिर पांडा कहां पर खड़ा है। हालांकि इसके लिए एक शर्त भी जान लीजिए। आपको पांडा को खोजने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में उस पांडा को खोज पाए तो आपको चैंपियन माना जाएगा। हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक उस पांडा को नहीं खोज पाएं हैं तो कोई बात नहीं है। हम आपको बताएंगे कि तस्वीर में कहा छिपा है पांडा।

यहां देखिए रिजल्ट

Optical Illusion

देखिए कहां छिपा है पांडा।

देख लिया ना पांडा नजर के ठीक सामने ही था, मगर उसे खोजने के लिए तेज दिमाग की जरुरत थी। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article