वायरल न्यूज़

Brain Test Challenge: दिमाग की बत्ती गुल हो गई मगर 43 और 45 नहीं मिला, अगर दम है तो आप खोज लें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 27, 2025, 06:59 AM IST

Optical Illusion Puzzle: आंखों के साथ दिमाग को परखने वाली फिर एक खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। वायरल तस्वीर में आपको 43 और 45 नंबर खोजकर दिखाना है। हालांकि इस चैलेंज के लिए सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा।

Image

दिमाग को परखने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं है। (Photo/Twitter)

Optical Illusion Puzzle: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग को धोखा देने वाली तस्वीरें सोसल मीडिया पर भरी पड़ी हैं। यहां हर रोज बड़ी तादाद ऐसी चैलेंजिंग तस्वीरें शेयर होती हैं और उन्हें हल करने का चैलेंज दिया जाता है। कई बार लोग इन चैलेंज को पूरा कर लेते हैं मगर कई बार दिमाग की बत्ती तक गुल हो जाती है। मगर सवाल का जवाब नहीं पाता है। आज हम एक ऐसी ही चैलेंजिंग तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं, जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

खोजना है गणित का 43 और 45

वायरल तस्वीर में हर तरफ गणित का 48 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि इसी तस्वीर में एक जगह 43 और 45 नंबर छिपकर बैठे हैं। मगर मजाल है कोई दोनों नंबर को खोजकर दिखा सके। अगर आप खुद को सुपर जीनियस समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। बताइए आखिर 48 की भीड़ में 43 और 45 नंबर कहां छिपकर बैठे हैं।

जान लीजिए शर्त

हालांकि चैलेंज को पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको पांच सेकंड के भीतर उन दोनों नंबरों को खोजकर दिखाना है। अगर तय समय में जवाब तलाश कर लिया तो सुपर जीनियस से भी ऊपर मान लेंगे। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है। यहां गोल गोल घेरे में देखिए आखिर जवाब कहां छिपकर बैठा था।

यहां देखें जवाब

Brain Test

गोल घेरे में देखें जवाब।

दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत से जुड़ी किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article