Brain Teaser Puzzle Online: ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जो ब्रेन टीजर से संबंधित है। इस तस्वीर में एक गलत इक्वेशन दिया गया है, जिसे सही कर दिखाने का चैलेंज दिया गया है। वैसे, ब्रेन टीजर (Brain Teaser) की तस्वीरों की बात की जाए तो इनमें कुछ तस्वीर तो काफी आसानी से सॉल्व हो जाते हैं लेकिन कुछ तस्वीरें इतनी खतरनाक होती है कि इन्हें सॉल्व करने में नानी याद आ जाती है। ऐसे में वायरल हो रही ये तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है, जिसे सॉल्व करने में आपके तोते उड़ जाएंगे।
Brain Teaser की वायरल हुई तस्वीर...
ब्रेन टीजर से संबंधित ये तस्वीर माचिस की तीलियों से बनाई गई है, जिसमें से एक तीली हटानी है और इस इक्वेशन को सही कर दिखाना है। कहा जा रहा है कि अब तक इस पजल को सॉल्व करने में 99 प्रतिशत लोग फेल हो चुके हैं और सिर्फ एक प्रतिशत लोग ही इसका सही उत्तर दे सकते हैं। इसका उत्तर देने के लिए सिर्फ 'मोगैंबो' वाला ही दिमाग चाहिए। वैसे अगर अब तक आप इसका हल नहीं ढूंढ तो नीचे दिए गए तस्वीर को एक बार फिर से देख लीजिए और थोड़ा दिमाग और लगा लीजिए..।

ये रहा हल
ये रहा हल
दिए गए इस तस्वीर में आपको बाईं ओर के 8 में एक तीली हटानी है, ताकि वह 0 बन जाए। फिर दाईं ओर के 3 में वही तीली जोड़ देनी है, ताकि वह 9 बन जाए। अब आप देखेंगे तो ये पूरा इक्वेशन सॉल्व (9 + 0 = 9) हो जाएगा। नीचे दिए गए तस्वीर में भी आपको इस पजल का हल दिखाई दे रहा होगा। तो देखा आपने कि कितना आसानी से इस पजल को सॉल्व किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप चाहे तो ये पजल अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से भी शेयर कर सकते हैं और उनसे भी इस पजल का हल पूछ सकते हैं। इससे आपको पता भी चल सकेगा कि वे कितना दिमागदार है।
