वायरल न्यूज़

Brain Teaser Puzzle: बड़े-बड़े तुर्रम खां भी फेल हो गए, अगर सही कर दिखाया ये इक्वेशन तो कहलाएंगे बीरबल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 17, 2023, 07:02 PM IST

Brain Teaser Puzzle In Hindi: इंटरनेट पर ब्रेन टीजर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक गलत इक्वेशन दिया गया है। इस इक्वेशन को 17 सेकंड में सही कर दिखाने का चैलेंज दिया गया है। ऐसे में इस तस्वीर को सॉल्व करने वाला कहलाएगा बीरबल।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर की तस्वीर वायरल
  • दिए गए गलत इक्वेशन को सॉल्व करने का चैलेंज
  • सॉल्व करने वाला कहलाएगा बीरबल

Brain Teaser Puzzle Online: ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो ब्रेन टीजर से संबंधित है। वैसे, ब्रेन टीजर (Brain Teaser) की कुछ तस्वीरें ऐसी होती है, जिसे सॉल्व करने में पसीने छूट जाते हैं, लेकिन कुछ तस्वीरें ऐसी होती है, जिसे आसानी से सॉल्व किया जा सकता है। इस तस्वीर में एक गलत इक्वेशन दिया गया है, जिसे सही कर दिखाने का चैलेंज दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने में 99 प्रतिशत लोग फेल हो चुके हैं।

Brain Teaser की तस्वीर वायरल...

बता दें, इस तस्वीर में दिया गया इक्वेशन माचिस की तीलियों से बनाया गया है। इसमें से एक तीली हटानी है और इसे सॉल्व कर दिखाना है। कहा जा रहा है कि इस पजल को सॉल्व करना किसी के वश की बात नहीं है। ऐसे में अगर आपने इस पजल को सॉल्व कर दिखाया तो आप दुनिया के उन एक प्रतिशत लोगों में से एक माने जाएंगे, जो बुद्धिमान लोगों की श्रेणी में आते हैं। इस पजल को सॉल्व करने वाला बीरबल कहलाएगा। और हां, अगर अब भी इस पजल की गुत्थी नहीं सुलझा पा रहे हैं तो आप एक बार और देख लीजिए।

Optical Illusion Eye Test

ये रहा हल

ये रहा हल

दिए गए इस तस्वीर में आपको बाईं ओर के 4 में एक तीली हटाकर एडजस्ट करनी है, ताकि वह 11 बन जाए। अब आप देखेंगे तो ये पूरा इक्वेशन सॉल्व (11 - 3 = 8) हो जाएगा। नीचे दिए गए तस्वीर में भी आपको इस पजल का हल दिखाई दे रहा होगा। तो देखा आपने कि इस पजल को काफी आसानी से सॉल्व किया जा सकता है। अब जब आपको इस पजल का उत्तर मिल गया है तो क्यों न आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर उनसे इसका हल जानें। इससे आपको पता भी चल सकेगा कि वे कितना दिमागदार है और कितना समझदार।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article