वायरल न्यूज़

अजब: विज्ञान और रोमांस को मिलाकर शख्स ने लिखा था Love Letter, जानिए फिर लड़की ने क्या किया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 6, 2023, 10:31 AM IST

Love Letter: प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए विज्ञान और रोमांस का ऐसा इस्तेमाल किया, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। प्रेमी ने विज्ञान और रोमांस का इस्तेमाल अपनी प्रेमिका को लव लेटर लिखने में किया। यह अजीबोगरीब लव लेटर सामने आने के बाद लोग प्रेमी की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Image

प्रेमी ने लिखा लव लेटर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेमिका को इंप्रेस करने के लिए लिखा लव लेटर
  • विज्ञान और रोमांस का इस्तेमाल कर लिखा लेटर
  • प्रेमिका ने लव लेटर देखते ही कर दिया हां

Love Letter: टेक्स्ट मैसेज और वीडियो कॉल के इस दौर में लव लेटर लिखने की कला कहीं गुम सी गई है। हालांकि, पहले लोग लव लेटर लिखकर अपनी प्रेमिका को इंप्रेस करते थे। सोशल मीडिया पर 18 साल पहले का एक लव लेटर वायरल हो रहा है। इस लव लेटर को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस लव लेटर की सबसे अनोखी बात यह है कि प्रेमी अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए विज्ञान और रोमांस का इस्तेमाल करके लव लेटर लिखता है। यह लव लेटर सामने आने के बाद लोग युवक की जमकर सराहना कर रहे हैं।

दुनिया का सबसे अजीबोगरीब लव लेटर

लव लेटर लिखने वाले शख्स का नाम मिस्टर अय्यर है। खुद मिस्टर अय्यर की पत्नी ने यह लव लेटर लोगों के सामने रखा है। मजे की बात यह है कि इस लव लेटर को लिखने के लिए मिस्टर अय्यर ने लवी-डवी की तरह नहीं बल्कि विज्ञान के एक्सपेरिमेंट और डायग्राम का इस्तेमाल किया। इस लव लेटर को देखकर लोग प्रभावित हो रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि मिस्टर अय्यर के लव लेटर पर उनकी गर्लफ्रेंड का क्या रिसपॉन्स रहा। बता दें कि ऐसा लव लेटर देखकर शख्स की गर्लफ्रेंड मना नहीं कर पाई और वह तुरंत शादी के लिए तैयार हो गई। देखें लवलेटर-

मिस्टर अय्यर की वर्तमान पत्नी और तब की गर्लफ्रेंड साईं स्वरूप ने ही ट्विटर पर यह लव लेटर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज कुछ साफ-सफाई कर रही थी, तभी मुझे मिस्टर अय्यर के हाथ से लिखा लव लेटर मिला। मिस्टर अय्यर ने मुझे लगभग 18.5 साल पहले यह लव लेटर लिखा था। अपनी प्रेमिका को लेटर्स में डायग्राम और लैब एक्सपेरिमेंट के बारे में कौन लिखता है? हां, मैंने इस शख्स को हां कहा।' अब मिस्टर अय्यर और साईं स्वरूप पति-पत्नी हैं। मिस्टर अय्यर का लव लेटर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया, 'यह बेहद ही खूबसूरत है।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article