Shocking News: दुनिया के अलग-अलग कोने से हर दिन कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिन्हें जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। इसी क्रम में अमेरिका के टेक्सास से बहुत ही शॉकिंग मामला सामने आया है। टेक्सास में एक गर्लफ्रेंड ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की बेटी को मात्र इस वजह से प्रताड़ित किया, क्योंकि छोटी होने की वजह से वह बिस्तर पर टॉयलेट कर देती थी। यह प्रताड़ना इतनी गंभीर थी कि बॉयफ्रेंड की बेटी की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। इसके बाद महिला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
प्रताड़ना से हो गई बच्ची की मौत
घटना साल 2020 की है। जेसिका ब्रुंड्रेन नाम की महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की जुड़वा बेटियों को बहुत ही गंदे तरीके से प्रताड़ित किया। जब दोनों बच्चियां बिस्तर गीला कर देती थीं, तो वह उन्हें लकड़ी के डंडे और बेल्ट से पीटती थी। इसके अलावा वह उन्हें फर्श और दीवार पर लड़ाकर मारती भी थी। इतनी भयावह प्रताड़ना से एक बच्ची को बहुत ही गंभीर चोटें आईं और उसकी दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। इसके बाद ब्रेजोस काउंटी जूरी ने महिला को दोषी पाया। फिर महिला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
दूसरी बच्ची की बच पाई जान
अच्छी बात यह रही कि एक बच्ची की जान प्रताड़ना के बावजूद बच गई। बच्ची की चाची का कहना है कि उन्हें अब राहत मिली है क्योंकि बच्ची के गुनहगार को वह सजा मिली, जिसकी वह हकदार थी। चाची ने कहा कि उसकी भतीजी की जिंदगी ले ली गई। आखिरकार उसे न्याय मिल पाया। एक्सपर्ट का कहना है कि बच्ची की मौत बहुत ही दर्दनाक तरीके से हुई।
