वायरल न्यूज़

जूते फटे थे फिर भी प्रेमिका को iPhone गिफ्ट कर दिया , तेजी से वायरल हो रहा ये Video

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 8, 2024, 03:08 PM IST

Funny Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि प्रेमी पहले प्रेमिका को महंगे रेस्तरां में ले गया और फिर वहां उसे आईफोन गिफ्ट किया। मगर तभी जो दिखा चौंक ही जाएंगे।

Image

प्रेमी ने प्रेमिका को गिफ्ट किया आईफोन। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेमी के फटे हुए थे जूते
  • फिर भी गिफ्ट किया आईफोन
  • तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

Funny Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो आते ही छा जाते हैं। ऐसे वीडियो लंबे समय तक देखे जाते हैं और नेटिजन्स को भी खूब पसंद आते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा मालूम होता है। इसमें प्रेमी पहले अपनी प्रेमिका को महंगे रेस्तरां में ले गया। यहां प्रेमिका कुछ समझ पाती कि तभी उसे महंगा आईफोन मोबाइल गिफ्ट कर दिया। मगर फ्रेम में तभी ऐसा कुछ नजर आया कि नजारा सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

प्रेमिका को गिफ्ट में दिया आईफोन

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि प्रेमी-प्रेमिका रेस्तरां में हैं। दोनों बहुत खुश हैं और प्रेमिका लजीज खाने का लुत्फ उठा रही है। मगर एकाएक प्रेमी ने उसे ऐसा सरप्राइज दिया की उसकी आंखें फटी रह गईं। लड़की की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल जब दोनों आपस में बात कर रहे थे कि तभी प्रेमी ने उसके सामने आईफोन रख दिया। अब गिफ्ट में आईफोन देखकर प्रेमिका की खुशी सातवें आसमान पर थी। वो बहुत खुश थी और प्रेमी को फ्लाइंग किस तक देती है। मगर इससे पहले कैमरे में ऐसा कुछ कैद हुआ कि वीडियो वायरल हो गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

दरअसल जिस प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को आईफोन गिफ्ट में दिया, उसी बेचारे के पास अपने लिए जूते खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। इतना ही नहीं प्रेमी के पास फटे हुए जूते सिलवाने के पैसे तक नहीं थे, मगर उसने प्रेमिका को किसी तरह आईफोन गिफ्ट में दिया। मालूम हो कि प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा ये वीडियो इंस्टाग्राम पर videonation.teb नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article