Viral Video Today: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि भावुक हो जाते हैं। कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हंसी नहीं रुकती है। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देखकर होश उड़ जाएंगे। आंखों पर यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है। दरअसल वीडियो एक लड़के से जुड़ा है, जो आंखें के सामने ही इतनी खूबसूरत लड़की बन गया कि देखकर यकीन नहीं होगा। खूबसूरत लड़की बने लड़के का वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
लड़की बन गया लड़का
सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि लड़का अपना वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। इसमें उसने ब्लाउज पहना है। हाथ में चूड़ियां हैं। देखकर ही लगता है कि मेकअप के जरिए खुद को लड़की जैसा दिखाने वाला है। मगर कुछ अगले कुछ सेकंड में उसने इतना जबरदस्त मेकअप किया कि खूबसूरत लड़की की तरह नजर आने लगा। मेकअप के बाद लड़का इतना स्मार्ट लगता है कि सचमुच लड़की भी उसके सामने फीकी पड़ जाए।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
मेकअप की मदद से लड़की बने लड़के का वीडियो कुछ ही घंटों में हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
