अजब: रात को अपने घर में सोया लड़का जब सुबह उठा तो पहुंच गया 160 KM दूर, जानिए कैसे हुआ यह चमत्कार

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 7, 2023, 02:40 PM IST

Ajab Gajab News: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, 6 अप्रैल 1987 को अमेरिका में रहने वाले माइकल डिक्सन नाम के लड़के के सााथ एक अनोखा हादसा हुआ। एक रात​​ माइकल डिक्सन अपने घर में बिस्तर पर सोया और रात में उठकर नींद में चलने लगा। सुबह वह 160 किमी दूर मिला।

Ajab Gajab News: आपने अपने आस-पास कई लोगों को देखा होगा, जिन्हें नींद में चलने की बीमारी होती है। बचपन में भी कई बार बच्चे रात में कहीं और सोते हैं और नींद में चलते-चलते मम्मी के पास पहुंच जाते हैं। सोचिए अगर आप रात में अपने घर पर सोएंं और सुबह उठें तो अपने घर से 160 किलोमीटर दूर पहुंच गए हों। ऐसा हो तो आपकी नींद ही उड़ जाएगी। ऐसा ही कुछ हुआ था अमेरिका में पैदा हुए एक लड़के के साथ। अमेरिका का एक युवक रात को अपने कमरे में सोता है और सुबह नींद खुलती है वह खुद को सैकड़ों किमी दूर पाता है।

Sleepwalking

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

लड़के के साथ हुआ हैरान करने वाला हादसा

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस वजह से लड़के का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, 6 अप्रैल 1987 को अमेरिका में रहने वाले माइकल डिक्सन नाम के लड़के के सााथ यह हादसा हुआ था। माइकल साल 1976 में पैदा हुआ था।वह आम बच्चे की ही तरह था, लेकिन हादसे ने उसका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया।

End of Feed