वायरल न्यूज़

अजब: रात को अपने घर में सोया लड़का जब सुबह उठा तो पहुंच गया 160 KM दूर, जानिए कैसे हुआ यह चमत्कार

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 7, 2023, 02:40 PM IST

Ajab Gajab News: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, 6 अप्रैल 1987 को अमेरिका में रहने वाले माइकल डिक्सन नाम के लड़के के सााथ एक अनोखा हादसा हुआ। एक रात​​ माइकल डिक्सन अपने घर में बिस्तर पर सोया और रात में उठकर नींद में चलने लगा। सुबह वह 160 किमी दूर मिला।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Ajab Gajab News: आपने अपने आस-पास कई लोगों को देखा होगा, जिन्हें नींद में चलने की बीमारी होती है। बचपन में भी कई बार बच्चे रात में कहीं और सोते हैं और नींद में चलते-चलते मम्मी के पास पहुंच जाते हैं। सोचिए अगर आप रात में अपने घर पर सोएंं और सुबह उठें तो अपने घर से 160 किलोमीटर दूर पहुंच गए हों। ऐसा हो तो आपकी नींद ही उड़ जाएगी। ऐसा ही कुछ हुआ था अमेरिका में पैदा हुए एक लड़के के साथ। अमेरिका का एक युवक रात को अपने कमरे में सोता है और सुबह नींद खुलती है वह खुद को सैकड़ों किमी दूर पाता है।

लड़के के साथ हुआ हैरान करने वाला हादसा

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस वजह से लड़के का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, 6 अप्रैल 1987 को अमेरिका में रहने वाले माइकल डिक्सन नाम के लड़के के सााथ यह हादसा हुआ था। माइकल साल 1976 में पैदा हुआ था।वह आम बच्चे की ही तरह था, लेकिन हादसे ने उसका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया।

160 किमी दूर पटरियों पर चलता मिला युवक

बता दें कि एक रात माइकल डिक्सन अपने घर में बिस्तर पर सोया और रात में उठकर नींद में चलने लगा। नींद में चलते—चलते वह एक मालगाड़ी पर चढ़ गया था और मालगाड़ी के साथ उसके डेस्टिनेशन पर चला गया। अगली सुबह वह अपने घर से 160 किमी दूर पेरू शहर में बनी पटरियों पर चलता मिला। इस दौरान माइकल ने सिर्फ पायजामे पहने हुए थे और वह नंगे पैर चल रहा था। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह इतनी दूर कैसे आ गया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article