Emraan Hashmi's Song In Kishore Kumar's Voice: सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां लोग अपना हिडन टैलेंट दिखाने से एक परसेंट भी नहीं चूकते। यहां लोग आपको नए-नए प्रैक्टिकल करते हुए दिख जाएंगे। एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। इस वीडियो को देखने के बाद आपको दो सुपरस्टार की याद आने वाली है, वो भी कॉकटेल टाइप।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको दो लड़के नजर आएंगे, जिनमें एक संगीत की धुन दे रहा है तो दूसरा गाना गा रहे हैं। लेकिन खास बात यह है कि इस वीडियो में लड़के ने किशोर दा की आवाज में गाना है, वो इमरान हाशमी के फिल्म का। दरअसल, लड़कों ने इमरान हाशमी के 'तू ही मेरी सब है' गाने को किशोर दा की आवाज में बखूबी रिकॉर्ड किया है। इसे देखने पर आपको लगेगा कि अगर किशोर कुमार इस गाने को गाते तो ये गाना कैसा लगता।
किशोर दा की आवाज में लड़के ने गाया इमरान हाशमी के फिल्म का गाना
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसने तो बिल्कुल किशोर दा की आवाज में गाना गया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि केके के बाद इस गाने को अबकी बार बेहतर तरीके से गाया गया। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 43 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'adityakalway' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
