Nagin Dance Video: इंटरनेट पर डांस का एक ऐसा खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप सभी लोटपोट के हंसने लगेंगे। इतना ही नहीं इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आपको मशहूर अदाकारा दिवंगत श्रीदेवी भी याद आ जाएंगी। वीडियो में लड़के ने बड़ा ही नागिन धुन पर बड़ा ही खतरनाक डांस किया है, जिसे देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा, जैसे सच में वह कोई इच्छाधारी नाग हो। इस दौरान उसके एक्सप्रेशन भी देखने लायक हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में मेंहदी रस्म के दौरान हुए डांस में लड़के ने कमाल का नागिन डांस किया है। जैसे नागिन फिल्म में दिवंगत हीरोइन श्रीदेवी ने डांस किया था, बिल्कुल वैसे ही लड़के ने भी स्टेप किए हैं। ऐसे में उसके डांस से वहां मौजूद लोग उसके डांस पर काफी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। लास्ट वह जमीन पर लेटकर भी डांस करता नजर आया, जो कमाल का था। इस वीडियो ने इंटरनेट पर बवंडर मचा रखा है।
मेंहदी फंक्शन में लड़के ने किया गजब का नागिन डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई साहब लगता है इस पर सच में नागिन की सवारी आ गई है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि लड़के ने बड़ा ही बेहतरीन डांस किया है। इस वीडियो पर अब तक 2.4 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'himanshurajoriyaa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
