Funny Murga Dance Video: डांस के प्रेमी तो आपको हजारों मिल जाएंगे, जिन्हें म्यूजिक बजते ही डांस पता नहीं क्या हो जाता है और वे डांस करने लग जाते हैं। शादी-पार्टियों में अक्सर देखा जाता है कि कुछ डीजे पर जमकर नाचते हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनके डांस करने का तरीका सबसे अलग और अनोखा होता है। कई बार इनका डांस इतना फनी हो जाता है लोग अपनी हंसी रोक ही नहीं पाते।
कुछ ऐसा ही इस वीडियो में भी दिखाया गया है जिसमें एक लड़के इतना गजब का डांस किया है, जिसे देख आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। इस वीडियो में लड़के ने बिल्कुल वाइब्रेशन मोड वाला मुर्गा डांस किया है, जिसे देखकर आपकी हंसी रुकने वाली नहीं है। इस वीडियो में डीजे पर एक लड़की भी पीछे की ओर खड़ी है, जिसकी हंसी देख आप अंदाजा लगा सकते हैं।
लड़के ने कमाल का मुर्गा डांस
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लगता है भाई को मुर्गी का दौरा पड़ गया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसा लग रहा है जैसे मुर्गे की आत्मा इसके अंदर आ गई है। बता दें, इस वीडियो को 'im__vishxl01' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक साढे 4 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं।
