Stunt Video: बैक फ्लिप का चढ़ा ऐसा भूत, खाई में गिर गया शख्स, नजारा देख कलेजा कांप जाएगा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 6, 2023, 02:27 PM IST

इंस्टाग्राम पर स्टंट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो में बैक फ्लिप मारते समय एक लड़का पहाड़ी से नीचे गिर जाता है। उसके बाद का नजारा देख आप दंग रह जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहाड़ी पर शख्स कर रहा था बैक फ्लिप
  • स्टंट के चक्कर में पहाड़ी से नीचे गिरा
  • एक्शन दिखाने के चक्कर में मरते-मरते बचा शख्स

Falls From Hill While Doing Back Flip: इंटरनेट पर आए दिन स्टंट के कई सारे वीडियोज देखे जाते हैं। ऐसे में इन दिनों काफी ऐसे लड़के और लड़कियां भी हैं, जो रील्स बनाने के लिए फ्लिप वगैरहा करते नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़का फ्लिप करता नजर आ रहा है लेकिन उसके बाद उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने के बाद आपके कान से खून निकलने लगेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो (Social Media Viral Video) को देखने के बाद आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। इस वीडियो लड़का एक पहाड़ी के छोर पर खड़े होकर बेक फ्लिप करता नजर आ रहा है। फिर अचानक से उसका पैर लड़खड़ाता है और नीचे खाई में गिर जाता है। ऐसे में जब उसके दोस्त उसे नीचे जाकर देखते हैं तो वह बुरी तरह से घायल हो चुका रहता है। ऐसे में उसे काफी गंभीर चोटें आईं रहती हैं।

End of Feed