Viral Video: 'आज की रात' गाने पर लड़के ने किया ऐसा हाहाकारी डांस, यूजर्स बोले - ये तो लड़कों का तमन्ना भाटिया निकला

इंस्टाग्राम पर 'आज की रात' गाने पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के ने हाहाकारी डांस किया है। इस हाहाकारी डांस को देखकर आपको तमन्ना भाटिया की याद आ जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने किया हाहाकारी डांस
  • डांस देख रह जाएंगे दंग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dance On Tamannaah Bhatia Song: हाल ही में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की एक फिल्म आई, जिसका नाम स्त्री-2 है, जो काफी चर्चा में भी रही और फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन भी किया। इस फिल्म का आइटम सॉन्ग 'आज की रात' काफी चर्चा में रहा। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने इस गाने पर अपनी अदाओं और डांस मूव्स से एक अलग ही जान डाल दी।

सोशल मीडिया पर इस गाने पर काफी लोग रील्स बनाते हुए भी दिखें। ऐसे में कुछ लोगों के रील्स देख आपको भी हैरानी हुई होगी। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही हाहाकारी वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद तमन्ना भाटिया भी सोच में पड़ जाएंगी। इस वीडियो में एक लड़का डांस कर रहा है, जिसे मूव्स हूबहू तमन्ना के जैसे हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि ये तो लड़कों का तमन्ना भाटिया निकला।

End of Feed