वायरल न्यूज़

VIDEO: खूबसूरत लड़की के साथ फोटो क्लिक कराने लगा लड़का, मगर मास्क हटते ही करंट लग गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 11, 2024, 08:22 AM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़के ने जिसे खूबसूरत गर्ल समझकर ढेरों फोटो क्लिक कराए वो असल में एक लड़का निकला। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

सैकड़ों हजारों लोगों ने देखा है ये मजेदार वीडियो। (Photo/Instagram)

Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां हंसने-हंसाने वाले वीडियोज सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। कभी-कभी तो ऐसे नजारे दिखाई देते हैं कि हंसी रोकना मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है कि देखकर पेट पकड़कर बैठ जाएंगे, मगर हंसी नहीं रुकेगी। मजेदार वीडियो एक लड़के से जुड़ा है जो एक इवेंट में पहुंचा है। यहां उसकी नजर एक खूसबूरत लड़की पड़ती है। मुंह पर मास्क लगाए लड़की स्टेज पर ही फोटो क्लिक करा रही है।

लड़के को लड़की समझ बैठा

इधर लड़की की खूबसूरती का फैन हुआ लड़का तुरंत उसके करीब पहुंच गया। लड़के ने साथ में फोटो क्लिक कराने की गुजारिश की जिसे मान लिया गया। अब लड़का बहुत खुश होता है और साथ में ढेरों फोटो क्लिक कराता है। फ्रेम में अभी तक तो सबकुछ सामान्य नजर आता है, मगर अगले कुछ सेकंड में जो कुछ हुआ खुद बेचारे लड़के को ही करंट लग गया। इसमें देखेंगे कि फोटो क्लिक कराने के बाद लड़का खूबसूरत लड़की का शुक्रिया करता है। इधर लड़की ने भी अपना मास्क हटा लिया।

यहां देखिए मजेदार वीडियो

लड़का निकला लड़की

मगर लड़की ने जैसे ही अपना मास्क नीचे उतारा लड़के को 440 वॉल्ट का करंट लग गया। दरअसल लड़का जिसे लड़की समझ रहा था वो खुद एक आदमी निकला। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा बार देखने का मन करेगा। मजेदार वीडियो अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर mr_trollersss नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article