वायरल न्यूज़

मेकअप लगाकर लड़का से खूबसूरत लड़की बन गया, VIDEO देखकर आपके होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 2, 2024, 08:18 AM IST

Today Viral Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि कैसे एक लड़का मेकअप के कमाल से इतनी खूबसूरत लड़की बन गया कि शायद ही कोई उसकी चोरी पकड़ पाए। लड़के के इस वीडियो ने नेटिजन्स को भी हैरान कर दिया है।

Image

मेकअप का ऐसा कमाल नहीं देखा होगा। (Photo/Instagram)

Today Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज सैकड़ों हजारों की तादाद में वीडियो देखे और शेयर किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ ही होते हैं जो हमारे होश उड़ा देते हैं। देखकर यकीन नहीं होता है कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको हिलाकर रख देगा। इसमें देखेंगे कि कैसे एक लड़का मेकअप के कमाल से इतनी खूबसूरत लड़की बन गया कि बस देखते रहने का मन करेगा। देखकर बिल्कुल यकीन नहीं होगा कि इतनी खूबसूरती दिख रही लड़की सचमुच एक लड़का है।

मेकअप का ऐसा कमाल नहीं देखा

सामने आए वीडियो की शुरुआत में एक साधारण सा दिखने वाला लड़का नजर आता है। लड़का कैमरे के सामने डांस करता है। फ्रेम में अभी तक सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर अगले ही सेकंड ऐसा नजारा दिखाई दिया जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी होगा। इसमें देखेंगे कि कुछ सेकंड पहले कैमरे पर नजर आए लड़के ने मेकअप से अपना पूरा लुक ही बदल लिया। मेकअप के कमाल से वो इतनी खूबसूरती लड़की की तरह दिखता है कि किसी के भी होश उड़ जाएंगे। आंखों पर यकीन नहीं होगा कि कैसे कोई मेकअप के कमाल से इतनी खूबसूरत लड़की बन सकता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मेकअप लगाकर लड़की बने लड़के का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि ये वीडियो देखकर तो अब विश्वास ही उठ गया। ऐसे ही एक कमेंट में लिखा गया कि सचमुच बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर Anuj Kashyap नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article