Viral Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में फनी वीडियोज की भरमार है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय एक से बढ़कर एक वीडियो छाए रहते हैं। मगर कभी-कभी ऐसे वीडियो दिखाई देते हैं जो होश उड़ा देते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो गली क्रिकेट से जुड़ा है। इसमें एक लड़के ने इतनी खतरनाक गेंदबाजी की कि बल्लेबाज के होश उड़ गए। बेचारे के कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर किया हुआ। लड़के की गेंदबाजी का वीडियो इतना जबरदस्त है कि शोएब अख्तर जैसे तेज गेंजबाज चौंक सकते हैं।
गेंदबाज ने उखाड़ दिए तीनों स्टंप
शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि मैदान में चारों तरफ अच्छी खासी भीड़ जमा है। बल्लेबाज क्रीज पर खड़ा है और दूसरी तरफ गेंदबाज खड़ा है। गेंदबाज धीरे से बॉल फेंकने के लिए आगे बढ़ता है। इधर बल्लेबाज गेंद खेलने के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर लेता है। मगर फ्रेम के अगले सेंकड जो कुछ नजर आया, होश उड़ गए। क्योंकि गेंदबाज ने इतनी खतरनाक गेंद फेंकी कि बल्लेबाज कुछ दिखाई नहीं दिया और गेंद ने तीनों स्टंप उखाड़कर उड़ा दिए।
यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
खतरनाक गेंदबाजी कराते हुए लड़के का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर rdx_roman_0007 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
