वायरल न्यूज़

Elephant Cute Moments: सैर करने के लिए निकला था हाथियों का झुंड, फिर दो ने कुछ ऐसा किया, लोग बोले- भाई-बहन की जोड़ी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 19, 2023, 05:53 PM IST

ट्विटर पर एक बड़ा ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आपको दो हाथी नजर आएंगे, जो एक-दूसरे के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं, जो आपको भी काफी पसंद आएगा।

Image

हाथियों की मस्ती का वायरल वीडियो (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथियों ने की जमकर मस्ती
  • मस्ती देख यूजर्स ने बताई भाई-बहन की जोड़ी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Elephant Viral Video: इंटरनेट पर एनिमल्स लवर के लिए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेहद प्यारा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इन हाथियों के दीवाने हो जाएंगे। इस वीडियो (Viral Video) में इन दोनों ने जमकर मस्ती की है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग काफी कमेंट भी कर रहे हैं। आलम ये है कि लोग इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको दो हाथी नजर आएंगे, जो एक-दूसरे के साथ मस्ती कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले एक हाथी दूसरे को लात मारता है और फिर दूसरा भी पहले को लात मारता है। ऐसे में दोनों की मस्ती वाली वीडियो पर लोग कमेंट कर कह रहे हैं कि ये दोनों को भाई-बहन की तरह लड़ रह हैं।

हाथियों की मस्ती का वायरल वीडियो

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि बच्चे तो बच्चे होते हैं, चाहे वो इंसान के हो या जानवर के। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये दोनों तो बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 2.5 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं, इसे अब तक 27 हजार से अधिक लोग लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@AMAZlNGNATURE' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article