Amul के डूडल पर करीना, कृति सेनन और तब्‍बू ने किया रिएक्‍ट, फिल्‍म Crew के लिए कही ये बात

Amul Doodle on Crew: हाल ही में रिलीज हुई फिल्‍म 'क्रू' काफी सुर्खियों में है। इसी फिल्‍म से जुड़ा Amul ने एक डूडल बनाया, जिस पर फिल्‍म की अभिनेत्रियों ने रिएक्‍ट किया है।

Amul Doodle on Crew: बॉक्‍स ऑफिस पर करीना कपूर , कृति सेनन और तब्बू की फिल्‍म 'क्रू' 29 मार्च को रिलीज हुई। अभिनीत राजेश कृष्णन की कॉमेडी क्रू फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी मस्‍ती का तड़का लगाते नजर आए। ये फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर जलवा बिखेर ही रही थी कि, डेयरी प्रोडक्‍ट अमूल ने अपने डूडल से मजे को दोगुना कर दिया। अपने क्रिएटिव से अमूल ने तीनों बॉस करीना, कृति और तब्‍बू का ध्‍यान खींचा, जिसे तीनों एक्‍ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया।

​Bollywood Film Crew, Amul Doodle on Crew, Amul poster on Crew, Tabbu, Kareena Kapoor Khan, Kriti Senon, Bollywood, Crew, Crew Box Office Collection, Viral News, News in Hindi, Hindi News


अमूल का डूडल।

अमूल का क्रिएटिव वायरल

अमूल ने अपने डूडल को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा कि, 'तीन महिला प्रधान मनोरंजनकर्ता दर्शकों के बीच हिट हैं!' इसमें करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू को फ्लाइट से बाहर निकलकर ब्रेड-बटर खाते दिखाया गया है। क्रिएटिव पर ये भी लिखा है कि, कृपया अपने खाने की बेल्ट बांधें।

End of Feed