Shocking: चिकन नूडल्स खाते ही शरीर पड़ा नीला, फैला ऐसा इंफेक्शन डॉक्टरों ने बना दिया अपाहिज

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 8, 2023, 05:59 PM IST

Ajab Gajab News: युवक ने फ्रिज से निकालकर वही चिकन नूडल्स खा लिए। चिकन नूडल्स खाने के बाद उसे तेज बुखार आया। इसके अलावा उसके दिल की धड़कन 166 बीट्स प्रति मिनट हो गई। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते युवक का शरीर नीला पड़ने लगा। डॉक्टरों को उसे अपाहिज करना पड़ा।

Ajab Gajab News: बड़े-बुजुर्ग सलाह देते हैं कि बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। कई लोग मजबूरन बाहर का खाना खाते हैं, वहीं कई लोगों को बाहर का खाना पसंद होता है। लोगों को चाइनीज खाना बहुत पसंद होता है। एक युवक को चाइनीज खाना इतना पसंद था कि वह आए दिन चिकन नूडल्स खाता था। इसी चिकन नूडल्स ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी और वह मरते-मरते बचा। यहां तक कि चिकन नूडल्स की वजह से उसे अपाहिज होना पड़ा।

noodles

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

चिकन नूडल्स ने बर्बाद कर दी युवक की जिंदगी

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना जेसी नाम के लड़के के साथ घटी। दरअसल, जेसी के रूममेट को भूख लगी तो उसने किसी रेस्टोरेंट से चिकन नूडल्स ऑर्डर किया। उसने अपने हिस्से का चिकन नूडल्स खाया और जेसी के हिस्से का चिकन नूडल्स फ्रिज में रख दिया। यह नूडल्स पूरे एक दिन फ्रिज में रखा रहा और अगले दिन जेसी ने फ्रिज से निकालकर वही चिकन नूडल्स खा लिए। खाते समय जेसी को बिल्कुल भी नहीं महसूस हुआ कि चिकन खराब हो चुका है।

End of Feed