वायरल न्यूज़

OMG: कुदरत के नियम को ही बदलने चला है यह अरबपति, अमर होने की पाली ऐसी जिद, अब कमरे में रखता है बस ये तीन चीज

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 23, 2023, 05:51 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अरबपति अपने रूटीन को बता रहा है। उसने अमर होने की जिद के लिए अपना डेली रूटीन पाल रखा है, जो थोड़ा अजीब है।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • कुदरत के नियम को बदलना चाहता है अरबपति
  • अमर होने की जिद पाल बैठा शख्स
  • शेयर किया अपना डेली रूटीन

Billionaire Brian Johnson: मरना-जीना भगवान के हाथ में है या यूं कहे तो ये एक कुदरत का नियम है, जिसे कोई बदल नहीं सकता। इसीलिए कहा जाता है कि इंसान का मरना एक शास्वत सत्य है, जो प्रकृति का वो नियम है, जिसमें ना तो कुछ बदलाव किया जा सकता है और ना ही कोई सुधार। लेकिन अगर कोई इस नियम के विपरीत जाने की कोशिश करें और कहे कि वह मरना ही नहीं चाहता तो शायद आपको उसकी ये बात पागलपन लगे और उसे टाल दें। लेकिन एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।

दरअसल, इंटरनेट पर हाल ही में एक वीडियो (Viral Video) शेयर किया गया है। इस वीडियो को अरबपति ब्रायन जॉनसन ने अपने इंस्टा पेज से पोस्ट किया है। इस वीडियो को जब आप ध्यान से सुनेंगे और इसके कैप्शन को पढ़ेंगे तो आप दंग रह जाएंगे। वीडियो में अरबपति ने अपने डेली रूटीन के बारे में बताया है कि वह जिंदा रहने के लिए क्या-क्या कर रहे हैं।

कमरे में रखता है सिर्फ तीन चीजें

एक मैगजीन से बात करते हुए अरबपति ने बताया कि वह अपने कमरे में सिर्फ सोने के लिए जाते हैं, इसके अलावा कमरे में वह कोई और काम नहीं करता। उसके कमरे में सिर्फ 3 चीजें ही हैं- पहला बेड (सोने के लिए), दूसरा एक लेजर फेसशील्‍ड (जो झुर्रियों को कम करने के लिए वह अक्‍सर इस्‍तेमाल करता है) और तीसरी रात के समय इरेक्‍शन मापने की एक मशीन (इसका उपयोग वह जैविक उम्र के लिए एक मार्कर के रूप में करता है, यह उसे जवां बनाए रखने में काफी कारगर है)

कुछ ऐसा है अरबपति का डेली रूटीन

अरबपति का कहना है कि वह हर हाल में रात 8.30 बजे तक सोने चला जाता है। वहीं, सुबह की शुरुआत 6 बजे से होती है। सोने से पहले वह अपने बेटे के साथ घूमना पसंद करता है। वह रात में खाना नहीं खाता बल्कि इसके बदले वह एक प्लेट ब्राउनी लेता है। इसके अलावा, हर रोज उसका काफी मेडिकल टेस्ट भी होता है, जो वह अपने शेयर किए गए पोस्ट में खुद बता रहा है। वैसे उसका ये रूटीन सुनकर आपका दिमाग जरूर हिल जाएगा।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article