वायरल न्यूज़

मौत को टक से छूकर वापस लौटे बाइक सवार युवक, डरावनी Video देखकर खौफ में आ जाएंगे आप

Viral Video: आप देख सकते हैं कि बाइक सवार युवक अपनी जान बचाने के लिए बाइक को बहुत ही बुरी तरह से लहराते हुए कटिंग मारता है। युवक की किस्मत अच्छी होती है और उसकी बाइक डम्पर से टक्कर होते-होते बचती है।

Image

हैरान करने वाला वीडियो (ट्विटर)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई हैरान करने वाला वीडियो देखने को मिलता है। इसी क्रम में एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में एक बाइक पर दो युवक नजर आते हैं। आप देख सकते हैं कि आगे बैठा युवक बहुत ही खतरनाक तरीके से कटिंग मारता हुआ बाइक चला रहा होता है। तभी उसके सामने अचानक बड़ी गाड़ी आ जाती है। इसके बाद जो होता है, वह आपके होश उड़ाने के लिए काफी है।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे

वीडियो में नजर आ रहा है कि बाइक सवार युवकों के सामने अचानक से एक डम्पर आ जाता है। आप देख सकते हैं कि बाइक सवार युवक अपनी जान बचाने के लिए बाइक को बहुत ही बुरी तरह से लहराते हुए कटिंग मारता है। युवक की किस्मत अच्छी होती है और उसकी बाइक डम्पर से टक्कर होते-होते बचती है। आप देख सकते हैं कि बाइक बुरी तरह से लहराते हुए साइड में हो जाती है। देखें वीडियो-

वीडियो में देख सकते हैं कि बाइक सवार टू-वे सड़क पर काफी तेजी से बाइक चला रहा होता है। तभी उसके सामने एक शार्प मोड़ आता है, हालांकि युवक बाइक स्लो न करके उसी स्पीड में निकलना चाह रहा होता है। इसी बीच उसके सामने डम्पर आ जाती है। अचानक सामने से डम्पर आने पर दोनों बाइक सवारों की हालत खराब हो जाती है। अगर दोनों युवकों की किस्मत अच्छी न होती तो वह एक भयानक एक्सीडेंट का शिकार हो सकते थे और इसमें उनकी जान जा सकती थी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article