Bicycle Stunt in Old Age Viral Video: कई बार ऐसा होता है कि हमें कुछ ऐसे वीडियो क्लिप (Viral Video) दिख जाते हैं, जिसे देखने के बाद हमें अपनी आंखों पर ही भरोसा नहीं होता। कभी-कभी तो ऐसा हो जाता है कि जितनी बार भी इन क्लिप्स को देखा जाए, यकीन ही नहीं होता। कुछ ऐसा ही ये वीडियो (Trending Video) है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक 'चच्चा', जो कि काफी बुजुर्ग हैं, साइकिल काफी स्पीड में चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, वे अपनी साइकिल से एक कार को पछाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अब भला साइकिल से कार का मुकाबला कैसे किया जा सकता है? ये सवाल आप सभी के मन में चल रहा होगा। इस वीडियो में सबसे खास तो तब लगता है कि जब आप इसमें 'चच्चा' को साइकिल का हैंडल छोड़ साइकिल लहराते हुए देखेंगे। जी हां, बुढ़ापे में साइक्लिंग, साइक्लिंग के दौरान रेस और रेस के दौरान स्टंट... ये जबरदस्त कॉम्बिनेशन वाला वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।
चच्चा का साइकिल से स्टंट करते हुए वीडियो वायरल
ट्वीटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Post) पर यूजर्स ने भी कई प्रतिक्रियाएं दी हैं और बुजुर्ग के साहस को सलाम किया। एक यूजर ने कहा कि लाखों की कार भी साइकिल के सामने हार गई, जय हो, सभी खुश रहें। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि 'स्टे हैप्पी स्टे सेफ'। वीडियो पर अब तक काफी लाइक्स और हजारों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। वायरल हो रहे इस वीडियो को '@thebetterindia' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
