वायरल न्यूज़

अजब: 65 हजार पौधों से लिखा गया भारतमाता, अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड को देख गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 4, 2024, 03:42 PM IST

Guinness World Record Bharatmata: ताडोबा उत्सव के अवसर पर बने इस अनोखे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले भी इस अनोखे भारतमाता को देख आश्चर्यचकित रह गए।

Image

अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड (ट्विटर)

Guinness World Record Bharatmata: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 3 दिवसीय ताडोबा उत्सव का आयोजन किया गया। जहां बहुत ही अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को देखकर आपका दिल गर्व से चौड़ा हो जाएगा। इस उत्सव में 65 हजार पौधों की मदद से अनोखा 'भारतमाता' लिखा गया। जिसने भी यह भारतमाता देखा, बस देखता ही रह गया। यहां तक कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले भी इस अनोखे भारतमाता को देख आश्चर्यचकित रह गए।

अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

ताडोबा उत्सव के अवसर पर बने इस अनोखे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों को देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं और एक-दूसरे को तस्वीर शेयर कर रहे हैं। बता दें कि यह आयोजन महाराष्ट्र वन विभाग की तरह से किया गया था। 65 हजार 724 पौधों की मदद से बने इस रिकॉर्ड को देखकर आपकी आंखें भी खुली की खुली रह जाएंगी। आप भी देखें तस्वीरें-

1 मार्च से शुरू हुए इस आयोजन में रिकॉर्ड 26 प्रकार के देशी पौधों का इस्तेमाल कर अनोखा भारतमाता लिखा गया। रामबाग फॉरेस्ट कॉलोनी ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इस आयोजन में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम मौजूद थी। टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की घोषणा के बाद प्रमाण पत्र मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को सौंपा।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article