वायरल न्यूज़

Dance Video: 'पिंगा..' गाने पर भाभी ने किया इतना बेहतरीन डांस, देख प्रियंका भी शरमा जाएं, यूजर्स बोले- ये बेस्ट वर्जन है

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 19, 2023, 08:25 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भाभी बाजीराव मस्तानी के गाने पिंगा पर डांस करती नजर आ रही हैं। भाभी का ये डांस वीडियो इतना जबरदस्त है कि यूजर्स भी काफी रिएक्ट कर रहे हैं।

Image

भाभी का डांस वायरल वीडियो (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • भाभी ने किया प्रिंयका चोपड़ा के गाने पर जबरदस्त डांस
  • 'पिंगा..' गाने पर हुबहू किया डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये डांस वीडियो

Bhabhi Dance Video: डांस वीडियो तो कई देखे होंगे लेकिन इसे देखने के बाद आपको एक पूरी मूवी याद आ जाएगी। इस वीडियो (Viral Video) भाभी ने ऐसा कयामत वाला डांस किया है, जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे - डांस हो तो ऐसा। यूजर्स भी काफी रिएक्शन दे रहे हैं और इन भाभी के डांस की काफी तारीफ कर रहे हैं। आलम ये है कि आप इस वीडियो को जितनी बार देखेंगे, फिर भी आपका मन नहीं भरेगा और हां, अगर आप प्रियंका चोपड़ा के फैन होंगे तब तो आपको ये जरूर पसंद आने वाली है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में भाभी ने 'पिंगा..' गाने पर डांस किया है, जो हुबहू बिल्कुल वैसा ही है, जैसा प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव मस्तानी में किया था। इस दौरान भाभी ने बिना एक स्टेप मिस किए इस पूरे गाने पर काफी खतरनाक डांस किया है। ऐसे में यूजर्स भी इस डांस वीडियो (Dance Video) को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

भाभी का डांस वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि मैम आप तो काफी धांसू डांसर हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि डांस देख प्रियंका चोपड़ा भी मात खा जाएंगी। इस वीडियो को अब तक 16 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'parihoonnmain' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article