Funny Video Today: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में कभी-कभी तो ऐसा कुछ सामने आता है कि हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। वीडियो एक चाचाजी से जुड़ा है जो नाव में बैठकर बड़े आराम से गाना गा रहे हैं। मगर तभी उनके साथ ऐसा कुछ हुआ कि नानी याद आ गई। चाचाजी के होश उड़ गए और तुरंत दौड़ लगा दी। वीडियो इतना मजेदार है कि कुछ ही समय में हजारों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
चाचाजी गाना गाने में इतना डूब गए कि गोद में बैठा कोबरा भी नहीं दिखा। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
नाव में चाचाजी ने गाया गाना
सामने आए वीडियो की शुरुआत से देखने पर पता चलता है कि चाचाजी बड़े आराम से एक नाव में बैठे हैं। नाव भी किनारे पर स्थिर है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि चाचाजी नाव में ऐसे बैठे है कि जैसे खुद को राजा समझ रहे हो। फ्रेम उनका स्टाइल देखकर किसी को भी हंसी आ सकती है। मगर आगे जो दिखा पेट पकड़कर हंसने लगेंगे। दरअसल नाव में बैठे चाचाजी का तभी गाना गाने का मन हुआ। चाचाजी फिर पूरी शिद्दत से गाना गाते हैं। मगर काला चश्मा लगाकर गाना गा रहे चाचाजी को अंदाजा नहीं होता कि एक बड़ी मुसीबत उनके पास पहुंच रही है।दरअसल चाचाजी जब गाना गा रहे थे कि तभी खतरनाक किंग कोबरा धीरे-धीरे उनके करीब पहुंच गया। वो उनके बिल्कुल करीब पहुंच गया। मगर चाचाजी को जरा भी इसका आभास नहीं हुआ। वो सिर्फ मजे से गुनगुनाते रहते हैं। मजेदार है कि वीडियो बना रहे शख्स को खूब पता होता है कि चाचाजी के पास कोबरा है, मगर वो उन्हें सावधान करने की खुद ही बुरी तरह हंसता है। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि चाचाजी को जैसे ही अहसास हुआ कि कोबरा उनकी गोद में आकर बैठ गया है, उनके होश उड़ गए। चाचाजी गाना गुनगुना ही भूल गए।
फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि चाचाजी पूरी रफ्तार में उठे और उछलकर नाव से नीचे कूद गए। हालांकि कोबरा उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा पाया। इधर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि चाचाजी का गाना सुनकर पागल हो गया कोबरा। एक यूजर ने लिखा कि अरे कोई बता दो भाई। एक कमेंट में लिखा गया कि अरे भाई सांप आ गया भागो।मालूम मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर raha_rima01 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
