Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि तुरंत हंसी छूट जाती है। मगर कई बार ऐसा कुछ नजर आता है कि आंखें फटी रह जाती हैं। यकीन नहीं होता है कि भारत में ऐसा भी देखने को मिल सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स बीच रोड पर जेसीबी मशीन खड़ी करके सो गया। वीडियो इतना जबरदस्त कि तुरंत हंसी भी छूट जाएगी। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
जेसीबी में सो गया ड्राइवर
सामने आया कुछ सेंकड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि बीच रोड पर जेसीबी मशीन खड़ी है। जेसीबी के पीछे वाहनों की लंबी कतार है। देखकर सहज ही अंदाजा हो जाता है कि लंबा जाम लगा है। मगर इसी बीच ऐसा कुछ नजर आया कि शायद ही किसी ने कल्पना की है। दरअसल जाम से परेशान एक शख्स जेसीबी को हटवाने के लिए पहुंचा। मगर जैसी उसकी ड्राइवर पर नजर पड़ी शख्स का दिमाग घूम गया। दरअसल बीच सड़क पर जेसीबी खड़ी कर ड्राइवर उसी के भीतर सोया हुआ था। शख्स चिल्लाकर ड्राइवर को उठाता है और आगे जाने के लिए कहता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर पेट पकड़कर हंसेंगे।
देखिए मजेदार वीडियो
मालूम हो कि बीच सड़क पर जेसीबी खड़ी करके ड्राइवर के सोने से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
