वायरल न्यूज़

रात में कैब ड्राइवर को नींद आई तो कस्टमर ही चलाने लगा गाड़ी, वायरल हुआ VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 30, 2024, 11:03 AM IST

Viral Video Today: हजारों लाखों व्यूज बटोर चुके इस वीडियो में देखेंगे कि कैब ड्राइवर को नींद आने लगी तो कस्टमर ही गाड़ी को ड्राइवर करने लगा। कैब चलाते हुए कस्टमर का वीडियो सोशल मीडिया में छा गया है।

Image

कैब ड्राइवर को नींद आई तो कस्टमर ही कार ड्राइव करने लगा। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसकी नेटिजन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो दरअसल एक शख्स से जुड़ा है जो देर रात एयरपोर्ट से कैब में घर की तरफ रवाना होता है। मगर कैब में बैठने के बाद उसे आभास हुआ कि कैब ड्राइवर को गहरी नींद आ रही है। इसके बाद शख्स ने जो कुछ किया नेटिजन्स तारीफ कर रहे हैं।

खुद ड्राइवर करने लगा कस्टमर

वायरल वीडियो कस्टमर ने खुद इंस्टाग्राम पर Milind Chandwani नाम के हैंडल से शेयर किया है। शख्स ने बताया कि बीती रात करीब तीन बजे वो बेंगलुरु एयरपोर्ट से घर लौट रहा था। इस दौरान उसने खुद को अप्रत्याशित भूमिका में पाया, क्योंकि उसे अपने कैब ड्राइवर का ही ड्राइवर बनना पड़ा गया। शख्स इसके पीछे की मजेदार कहानी भी बताता है।

नींद में था कैब ड्राइवर

शख्स ने बताया कि उसका कैब ड्राइवर बेहद ज्यादा नींद में था। उसने नींद ना आने के लिए गाड़ी रोककर चाय की चुस्की ली और सिगेरट भी पी, मगर फिर भी ठीक से वो अपनी आंख नहीं खोल पा रहा था। मजेदार कि कैब ड्राइवर को नींद में देखकर शख्स ने खुद गाड़ी चलाने के लिए कहा और तुरंत चाबी मिल गई। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है सब कैमरे में कैद है।

देखिए वीडियो

मालूम हो कि कैब ड्राइवर की मदद करने वाले शख्स का वीडियो सोशल मीडिया में छा गया है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज और लाइक बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article