बेंगलुरु स्थित रिमोट वर्कर को बार-बार बिजली कटौती की शिकायत पड़ी महंगी, यूजर्स ने ट्रोल कर दिए ऐसे सुझाव

Ajab Gajab: रेडिट यूजर ने कहा कि, 'मैं एक छोटी आईटी कंपनी के लिए दूर से काम करता हूं। मैं इंदिरानगर, बेंगलुरु में रहता हूं, माना जाता है कि यह एक प्रमुख क्षेत्र है फिर भी हम सप्ताह में 2-3 बार लगातार, लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं।

Ajab Gajab: स्वीडन की एक कंपनी के लिए रिमोट मोड में काम करने वाले बेंगलुरु के एक शख्‍स का किस्‍सा सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। शख्‍स अपने शहर में बार-बार बिजली कटौती पर निराशा व्यक्त कर रहा था जिसके बाद उसको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। 'मैं अपने नॉर्डिक बॉस को बार-बार बिजली कटौती के बारे में कैसे समझाऊं?' शीर्षक वाली अपनी पोस्ट में यूजर ने बताया कि, वह इंदिरानगर में रहता है और स्वीडन में एक आईटी कंपनी के लिए दूर से काम करता है और उसके घर में बार-बार बिजली कटौती होती है। इसका नतीजा ये होता है कि, काम बाधित होता है और नॉर्डिक देश में उसके बॉस अब मानते हैं कि वह मीटिंग मिस करने के लिए बहाने बना रहा है।

पावर कट से शख्‍स परेशान।

रेडिट यूजर ने कहा कि, 'मैं एक छोटी आईटी कंपनी के लिए दूर से काम करता हूं, स्वीडन में सीईओ और सीटीओ को सीधे रिपोर्ट करता हूं। उन्होंने मुझे हेडहंट किया और एक भूमिका दी। उसमें दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:30 बजे के बीच मीटिंग्‍स होती थीं। मैं इंदिरानगर, बेंगलुरु में रहता हूं, माना जाता है कि यह एक प्रमुख क्षेत्र है फिर भी हम सप्ताह में 2-3 बार लगातार, लंबे समय तक बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। ये कटौती अक्सर मेरी बैठकों के साथ ओवरलैप होती है, कुछ घंटों तक चलती हैं। मैं एक छोटे से 1BHK में रहता हूं और इन्वर्टर का खर्च नहीं उठा सकता। यह निराशाजनक और शर्मनाक है, खासकर तब जब यह क्षेत्र अच्छी तरह से विकसित माना जाता है। कुछ मीटिंग्स में शामिल न होने के बाद, अब मेरे सीईओ का व्यवहार मेरे प्रति संदेहपूर्ण है। उन्हें लगता है कि मैं बहाने बना रहा हूं। इससे हालात और खराब हो गए हैं। जब भी बिजली जाती है, मैं चिंतित हो जाता हूं।'

End of Feed