ऑफिस के लिए हो रहा था लेट तो लड़की ने दांव पर लगा दी जिंदगी, मुंबई लोकल का VIDEO देख कांप जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 17, 2023, 06:23 PM IST

Viral Video: बहुत ही ज्यादा भीड़ होने की वजह से लड़की लोकल ट्रेन में गेट पर लटकी हुई है। वह गेट की सीढ़ियों पर आधा पैर रखकर अपना सफर करती दिख रही है। देख सकते हैं कि अगर जरा सी भी गलती होती तो लड़की किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकती थी।

Viral Video: ऑफिस के लिए लेट हो रहे लोग कई बार जल्दबाजी के चक्कर में कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे उनकी जान आफत में आ जाती है।सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर कर रही है। वीडियो के कैप्शन से पता चल रहा है कि वह ऑफिस जा रही है। इस दौरान उसे 5 मिनट जल्दी ऑफिस पहुंचना था।

Train

मुंबई लोकल ट्रेन वीडियो (ट्विटर)

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

इसके बाद लड़की ने जो किया उसे देखकर लोग कांप गए। दरअसल, लड़की ने जल्दी पहुंचने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल दी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की मुंबई की लोकल ट्रेन में हवा में लटकी हुई है। दरअसल, बहुत ही ज्यादा भीड़ होने की वजह से लड़की लोकल ट्रेन में गेट पर लटकी हुई है। वह गेट की सीढ़ियों पर आधा पैर रखकर अपना सफर करती दिख रही है। वहीं उसने लोकल ट्रेन के अंदर कुछ पकड़ा हुआ है, जो वीडियो में नजर नहीं आ रहा है। देखें वीडियो-

End of Feed