वायरल न्यूज़

OMG: चीटिंयों की तस्वीर में लोगों को दिखी इतनी भयानक चीज, आंखों पर किसी को नहीं हुआ यकीन, फोटो वायरल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 17, 2023, 06:10 PM IST

मरी हुई चीटी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपके दिमाग की नसें फट जाएंगी। ये तस्वीर इतनी खतरनाक है कि आपकी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

Image

प्रतीकारात्मक चित्र

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मरी हुई चीटी की खतरनाक तस्वीर आई सामने
  • चीटी काम दानव ज्यादा
  • जमकर वायरल हो रही तस्वीर

Ajab Gajab News: दुनिया में कई सारे ऐसे जानवर हैं, जो इतने छोटे हैं कि उन्हें देखना काफी मुश्किल है। इन्हें सिर्फ और सिर्फ किसी माइक्रोस्कोप की मदद से ही देखा जा सकता है। ऐसे में एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जो एक चीटी की है। इस तस्वीर को एक Reddit यूजर ने क्लिक की है, जिसे देखने के बाद आपके दिमाग के परखच्चे उड़ जाएंगे। ऐसे में इस तस्वीर को देखने के बाद यूजर्स भी काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर एक मरी हुई चीटी की है, जो इतनी डरावनी लग रही है कि आप इसे ज्यादा देर तक देख भी नहीं सकते। और अगर आप कमजोर दिलवालों की श्रेणी में आते हैं तो आपको ये तस्वीर नहीं देखनी चाहिए। इसे देखने पर आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप किसी राक्षस को देख रहे हो। यूजर्स न सिर्फ इस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं बल्कि इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं। वैसे एक बात तो है कि इस तस्वीर को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

Ajab Gajab News

मरी हुई चीटी की वायरल तस्वीर (Image Credit - Josh Coogler)

अजीबोगरीब आए रिएक्शन

वायरल हुई इस तस्वीर पर यूजर्स के कई खतरनाक व मजेदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अच्छा हुआ कि चीटी छोटे जीव होते हैं, नहीं तो हम लोग नहीं होते। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस तस्वीर को देखने के बाद अगर किसी को सपना आया, तो शायद उन्हें ये चीटी दुनिया पर राज करती हुई नजर आए। एक यूजर ने लिखा कि भगवान का शुक्र है कि ये छोटे जीव हैं, नहीं तो हम सभी गड़बड़ हो जाते। वैसे ये तस्वीर बच्चों को दिखाने लायक है और उन्हें ये दिखाकर बताया जा सकता है कि शैतान ऐसे ही दिखाई देते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article