वायरल न्यूज़

Animal Video: भालू के पास खड़े होकर पोज दे रहा था शख्स, गुस्साएं जानवर ने कर दिया हमला

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 4, 2024, 01:06 PM IST

ट्विटर पर भालू का एक बड़ा ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स भालू के पास खड़े होकर फोटो क्लिक करा रहा होता है, तभी भालू उस पर अटैक कर देता है।

Image

शख्स पर हमला करते हुए भालू का वीडियो (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • भालू के पास क्लिक करा रहा था फोटो
  • गुस्साएं भालू ने कर दिया हमला
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bear Attack On A Man Viral Video: देश-दुनिया में वाइल्डलाइफ के काफी सारे प्रेमी आपको देखने को मिल जाएंगे। पशुओं और पक्षियों के प्रति इनकी दीवानगी कमाल की होती है। ये जानवरों से इतना अधिक प्रेम करते हैं कि उसे निहारने के लिए मीलों दूर तक चले जाते हैं। लेकिन कई बार जानवर इन पर हमला भी कर देते हैं और इससे इनकी जान तक जा सकती है। कुछ ऐसा ही इस वीडियो (Viral Video) में भी देखने को मिला, जिसमें इंसान की जान तो नहीं गई लेकिन उसे जिंदगी भर का एक सबक जरूर मिल गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Bear Viral Video) में एक वाइल्डलाइफ सेंचुरी में घूमने के लिए गया, जहां भालू को देखकर उससे रहा नहीं गया और वह उसके पास फोटो क्लिक करवाने पहुंच गया। ऐसे में जब वह पोज दे रहा था, तभी गुस्साएं भालू ने उस पर हमला कर दिया। अब ऐसे में उसे बचाने के लिए वहां काफी लोग भी पहुंचे लेकिन भालू फूल मूड में था और उसने शख्स को नहीं छोड़ा। फिर उसपर डंडे से वार करना पड़ा।

शख्स पर हमला करते हुए भालू का वीडियो

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अब ये कभी किसी जानवर के पास फोटो क्लिक करवाने के लिए नहीं जाएगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस प्रकार की गलती जिंदगी के लिए भारी पड़ सकती है। इस वीडियो को अब तक 98 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और काफी बार इसे शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@TheBrutalNature' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article