VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया में प्रैंक के नाम पर कभी-कभी ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं, जो सचमुच डराकर रख देते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा। इसमें देखेंगे कि एक शख्स सैलून में अपनी दाढ़ी बनवाने पहुंचा है। शख्स कुर्सी पर बैठता है और उसकी दाढ़ी बनाई जाती है। फ्रेम में यहां तक तो सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि कुर्सी पर बैठे शख्स की दिल की धड़कने बढ़ गईं। वो चीखने लगा और डरकर जमीन पर बैठ गया। ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर किसी को भी 440 वॉल्ट का झटका लगेगा।
गर्दन पर चल गया उस्तरा
वायरल की वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स दाढ़ी बनवाने जैसे ही कुर्सी पर बैठा तभी सैलून मालिक के दिमाग में कुछ आइडिया आया। उसने कुर्सी पर बैठे शख्स के साथ प्रैंक करने का प्लान बनाया। शख्स दाढ़ी बनाता है और इसी बीच उसने हाथ में लाल रंग से भरा गुब्बारा पकड़ लिया। अब सैलून मालिक ने बड़ी चालाकी से उस गुब्बारे को गर्दन के करीब फोड़ दिया। अब किसी के कुछ समझ नहीं आता है तभी दाढ़ी बना रहा शख्स ऐसे चिल्लाता है मानो उसकी गर्दन पर सचमुच उस्तरा चल गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी डराने के लिए काफी है।
इंस्टाग्राम पर देखिए VIDEO
फ्रेम में आगे देखेंगे कि दाढ़ी कटा रहा शख्स बुरी तरह डर गया। हालांकि बाद में शख्स ऑन कैमरा बुरी तरह हंसता है तब जाकर प्रैंक का पता चला। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो डराने के बाद खूब हंसाता भी है। मालूम हो कि वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो इंस्टाग्राम पर maan.tyagi.7 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
