वायरल न्यूज़

Viral: बाल काटने के तरीके को देख फटी रह जाएंगी आंखें, नाई के इस अंदाज को देख लोग बोले - कटिंग कर रहा या बागानी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 17, 2023, 09:28 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप शॉक्ड हो जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में नाई ने काफी अनोखे तरीके से शख्स के बाल काटे हैं।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • नाई ने बड़ी कैंची से कांटे शख्स के बाल
  • बाल काटने के तरीके को देख छूट जाएगी हंसी
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Hair Cutting Funny Video: सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो बेहद मजेदार है। ऐसे में इस वीडियो को देख आप भी खब ठहाके लगाएंगे। ये वीडियो एक सैलून का है, जिसमें एक नाई शख्स का बाल काटता नजर आ रहा है, लेकिन इसका तरीका इतना अनोखा है कि आपको अपनी ही आंखों पर यकीन नहीं होगा और आप भी दंग रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में नाई ने इतने बड़े कैंची का इस्तेमाल किया है। मानिए जैसे वो बाल नहीं काट रहा हो बल्कि किसी बगीचे के पेड़ को छाट रहा हो। ऐसे में ये मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। आलम ये है कि यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

अनोखे अंदाज में हेयर कटिंग का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई जो काट रहे हो, वो बगीचा नहीं बाल है, कैंची तो थोड़ी छोटी ले लो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि लगता है आज भाई कुछ तूफानी करने के मूड में है। इस वीडियो पर अब तक काफी लाइक्स लाइक्स मिल चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'bilal.ahm4d' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article