Bandar Ka Viral Video: सड़क पर खड़ी थी कार, बंदर ने अचानक मारी ऐसी एंट्री कि सनरूफ हो गई स्‍वाहा

Bandar Ka Viral Video: दावा है कि, ये वीडियो वाराणसी के विशेश्वरगंज का है। हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है। जहां पर बाजार में दुकान के सीसीटीवी कैमरे पर पूरी घटना रिकॉर्ड हुई।

Bandar Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे एक बंदर फिसलकर कार की सनरूफ पर गिरा। संभव है कि, एक इमारत से दूसरी इमारत पर छलांग लगाते समय बंदर फिसलकर गिरा होगा। बंदर के गिरने के साथ ही सनरूप चकनाचूर हो गई। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर खूब मजे ले रहे हैं। X पर कई अकाउंट्स द्वारा शेयर की गई 10 मिनट की क्लिप को लाखों बार देखा जा चुका है।

कार की सनरूप चकनाचूर।

दावा है कि, ये वीडियो वाराणसी के विशेश्वरगंज का है। हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है। जहां पर बाजार में दुकान के सीसीटीवी कैमरे पर पूरी घटना रिकॉर्ड हुई। वीडियो में सड़क पर एक काली कार खड़ी दिखाई दे रही है। कुछ सेकंड बाद, ऊपर से कोई बड़ी चीज गिरती है, जिसे देख लोग चौंक जाते हैं। बाद में चकनाचूर हो चुके सनरूफ से बंदर बाहर निकलता और लोगों का भ्रम टूटता है। बंदर जल्दी से कार की टूटी छत से बाहर निकलता है, सड़क पर कूदता है और बिना किसी परेशानी के और जाहिर तौर पर बिना किसी नुकसान के चला जाता है। सड़क पार करके दो मोटरसाइकिलों के सामने से बंदर निकल जाता है मगर लोग रुके रहते हैं।

End of Feed