Viral Video: चाकू लेकर मदारी पर हमला करने लगा बंदर, फिर जो हुआ उसने माहौल बदल दिया

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 4, 2023, 05:36 PM IST

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर मदारी और बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मदारी और बंदर का मजेदार वीडियो
  • चाकू लेकर मदारी पर दौड़ा बंदर
  • वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी (Funny Video) छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो (Monkey Viral Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। बंदर का एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर ना केवल आपकी हंसी छूट जाएगी। बल्कि, बार-बार इस मजेदार वीडियो को देखने का मन करेगा। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Monkey Viral Video

बंदर ने महफिल लूट ली, (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

आपने कई बार मदारी को बंदर का खेल दिखाते हुए देखा होगा। मदारी जो कहता है बंदर चुपचाप करता है। कभी मदारी बंदर से डांस करवाता है, तो कभी अजीबोगरीब हरकत करवाता है। लोग इस खेल को काफी पसंद भी करते हैं और मजे लेकर देखते भी हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबको हैरान कर दिया। दरअसल, मदारी जब बंदर का खेल दिखा रहा था तो अचानक किसी बात पर बंदर भड़क गया और चाकू लेकर मदारी पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ा। बंदर से बचने के लिए मदारी ने उसपर बंदूक तान दी। बंदूक देखते ही बंदर शांत हो गया और फिर मदारी के इशारे पर नाचने लगा। इस पूरे नजारे को देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

End of Feed